कोरोना संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश तीसरा सबसे प्रभावित राज्य बना, जानें अन्य राज्यों के आंकड़े

कोरोना संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश तीसरा सबसे प्रभावित राज्य बना, जानें अन्य राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 17,106,007  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 668,910 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 565103 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1094374 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 36511 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1695988 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में Covid-19 के सर्वाधिक 57,118 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 764 लोगों की मौत हुई है। बात करें रिकवरी रेट की, तो इसमें मामूली बढ़ोतरी के साथ यह बढ़कर 64.52 फीसदी हो गया है, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 10.86 फीसदी हो चुका है।

साथ ही समय के साथ भारत में टेस्ट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ICMR के अनुसार 31 जुलाई को देश में  5,25,689 नए टेस्ट किए गए वहीं अब तक कुल 1,93,58,659 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 10 हजार 376 मामले इसी राज्य में आए। इसके बाद मुंबई में 10 हजार 320 मरीज सामने आए। इसके साथ आंध्र प्रदेश का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य बन गया है। इससे पहले दिल्ली तीसरे नंबर पर था। यहां 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछ्ले तीन दिनों में ही 30 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

75720

63864

1349

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

329

214

5

अरुणाचल प्रदेश

670

918

3

असम

9814

30357

98

बिहार

17579

33358

296

चंडीगढ़ 

369

667

15

छत्तीसगढ़

2803

6230

53

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

412

686

2

दिल्ली

10705

120930

3963

गोवा

1657

4211

45

गुजरात 

14090

44907

2441

हरियाणा

6317

28227

421

हिमाचल प्रदेश 

1091

1459

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7765

12217

377

झारखंड

6538

4314

106

कर्नाटक

72013

49788

2314

केरल

10517

13023

73

लद्दाख

302

1095

7

मध्य प्रदेश 

8668

22271

867

महाराष्ट्र 

150966

256158

14994

मणिपुर

927

1689

5

मेघालय

603

215

5

मिजोरम

165

247

0

नागालैंड

1053

635

5 

ओडिशा

11182

20518

177

पुडुचेरी

1323

2100

49

पंजाब

     4999

10734

386

राजस्थान

11589

29035

674

सिक्किम

407

231

1 

तमिलनाडु

57968

183956

3935

तेलांगना

16796

45388

519

त्रिपुरा

1630

3327

21

उत्तराखंड

2935

4168

80

उत्तर प्रदेश 

34968

48863

1630

वेस्ट बंगाल

20233

48374

1581

भारत में कुल मामले

565103

1094374

36511


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।